देहरादून में ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’ का भव्य आयोजन; देशभर के प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों का होगा सम्मान

0
19

प्रतिनिधी : जानवी घोगळे

देहरादून (उत्तराखंड) : देश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करने हेतु ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’ का भव्य राष्ट्रीय समारोह 21 फरवरी 2026 को देहरादून में आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड, उज्वला भवन, जनरल महादेव सिंह रोड, बल्लूपुर, देहरादून में माननीय अतिथियों की उपस्थिति में संपन्न होगा।

इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के वन एवं तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री मा. श्री सुबोध उनियाल के शुभहस्तों से पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में उत्तराखंड की माननीय सांसद श्रीमती सविता कपूर चीफ गेस्ट के रूप में उपस्थित रहेंगी।

समारोह में शिक्षा और प्रशासनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठित गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहेंगे, जिनमें—

  • डॉ. देवेंद्र सिंह, वाइस चांसलर, डॉ. बी.आर. आंबेडकर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, सोनीपत
  • डॉ. आशुतोष मिश्रा, रजिस्ट्रार, डॉ. बी.आर. आंबेडकर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, सोनीपत
  • डॉ. नितिन मलिक, रजिस्ट्रार, गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, गुजरात
  • सदस्य, सैनिक स्कूल सोसायटी, रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार
    गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इस राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कला, पत्रकारिता, सामाजिक कार्य आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए नामांकन (नॉमिनेशन) और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है।

पुरस्कृतों को मिलने वाले प्रमुख लाभ:

  • आकर्षक ट्रॉफी एवं फ्रेमयुक्त उत्कृष्ट प्रमाणपत्र
  • नाम और श्रेणी 100+ न्यूज पोर्टल्स पर प्रकाशित
  • विभिन्न टीवी चैनलों पर समाचार प्रसारण
  • व्यक्तिगत मीडिया बाइट
  • स्मारिका (मैगजीन) में फोटो व प्रोफाइल प्रकाशन
  • कार्यक्रम के फोटो एवं वीडियो उपलब्ध
  • देशभर से आए गणमान्य व्यक्तियों के साथ नेटवर्किंग का अवसर
  • दोपहर के भोजन की व्यवस्था

इस समारोह के मीडिया पार्टनर के रूप में SP-9 हिंदी न्यूज चैनल कार्य करेगा।

इस भव्य राष्ट्रीय आयोजन का नेतृत्व डॉ. अतुल शर्मा (अध्यक्ष, ISRHE’S) एवं सुश्री रेशु गुप्ता द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों का उद्देश्य देशभर के कर्तृत्ववान लोगों को एक मंच पर लाकर उनका राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान करना है।

इच्छुक प्रतिभागियों से अनुरोध है कि वे शीघ्र अपना नामांकन भेजकर इस गौरवपूर्ण अवसर का हिस्सा बनें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here